फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Letters sent to CM will no missing, CM pushkar singh Dhami said every complainant letter is important

फाइलों में गुम नहीं होंगे सीएम को भेजे पत्र: मुख्यमंत्री धामी ने कहा- हर फरियादी का पत्र अहम, ऐसे मिलेगा अब पल-पल का अपडेट

Thu, 28 Apr 2022 03:59 PM IST
रेनू सकलानी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 28 Apr 2022 03:59 PM IST
सार

जिस उम्मीद और उत्साह से लोग मुख्यमंत्री से फरियाद लगाते हैं, पत्र पर प्रगति की सूचना न मिलने से उम्मीद टूटने लगती है। लोगों को महीनों पता नहीं चल पाता कि मुख्यमंत्री को लिखे पत्र का क्या हुआ? लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
Letters sent to CM will no missing, CM pushkar singh Dhami said every complainant letter is important
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सरकार से समाधान की उम्मीद के साथ जनता की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाले पत्र अब फाइलों में गुम नहीं हो पाएंगे। अब अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित एक-एक पत्र पर न सिर्फ कार्रवाई करनी होगी, बल्कि इसकी ताजा प्रगति की सूचना भी पत्र भेजने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन देनी होगी। यह सूचना दरख्वास्त लिखने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर एक लिंक संदेश के साथ भेजी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में बाकायदा अधिसूचना जारी की है। अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों व प्रभारी सचिवों तथा विभागाध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे राज्य के प्रत्येक कार्यालय में यह सूचना चस्पा कराएं ताकि अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा इस संबंध में अलग से दिशा-निर्देश जारी हो सकें।
विज्ञापन


हर दिन सीएम को प्राप्त होते हैं दर्जनों पत्र
बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, रोजगार, आर्थिक सहायता, इलाज व विकास कार्यों से संबंधित रोज दर्जनों पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त होते हैं। मुख्यमंत्री आवास पर जनता मिलन कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पता नहीं चल पाता फरियाद का क्या हुआ?

जिस उम्मीद और उत्साह से लोग मुख्यमंत्री से फरियाद लगाते हैं, पत्र पर प्रगति की सूचना न मिलने से उम्मीद टूटने लगती है। लोगों को महीनों पता नहीं चल पाता कि मुख्यमंत्री को लिखे पत्र का क्या हुआ? महानुभव तो व्यक्तिगत प्रयासों से अपने पत्र की प्रगति जान लेते हैं, लेकिन आम लोगों के लिए यह इतना आसान नहीं होता।

हर पत्र अहम, मोबाइल पर आएगा स्टेटस

अब पुरानी परंपरा टूटने जा रही है। मुुख्यमंत्री को भेजे जाने वाला हर पत्र महत्वपूर्ण होगा और अधिकारी-कर्मचारियों को उसकी ऑनलाइन प्रगति देनी होगी। पत्र पर कार्रवाई की प्रगति की सूचना पत्र भेजने वाले को एक लिंक के साथ एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें...बनबसा से टनकपुर तक सीएम धामी का रोड शो:  उपचुनाव सीट पर झोंकी ताकत, समर्थकों की भीड़ के साथ पहुंचे गांधी मैदान

 

आवेदनकर्ता का एक्टिव मोबाइल नंबर अनिवार्य

मुख्यमंत्री को जो भी पत्र प्राप्त होंगे, उन पर आवेदनकर्ता का एक्टिव मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा। ताकि पत्र पर कार्रवाई की प्रगति की सूचना मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जा सके। मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त होने वाले जनता और महानुभावों के पत्रों का ऑनलाइन संचालन एवं उन पर कार्यवाही की ऑनलाइन व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed