{"_id":"75c1fe2eb34bb62b6f65fa1ef9567862","slug":"less-rain-due-to-western-disturbance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से रूठा पश्चिमी विक्षोभ, पड़ा 'सूखा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से रूठा पश्चिमी विक्षोभ, पड़ा 'सूखा'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Mar 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार सर्दियों के सीजन में पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड से रूठ गया। इस कारण प्रदेश के किसी भी जिले में सामान्य बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में सामान्य 106.1 मिमी के बजाए इस बार सर्दियों के मौसम में केवल 34.6 मिमी बारिश ही हुई है। बारिश में सबसे ज्यादा गिरावट ऊधमसिंह नगर में दर्ज की गई, जबकि उत्तरकाशी में कुछ राहत रही। मौसम विभाग की ओर से सर्दियों के सीजन में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई कम बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है। अल्मोड़ा में सामान्य बारिश 93 मिमी होती थी जबकि इस साल 18 मिमी हुई है।
बागेश्वर में सामान्य बारिश 93 मिमी के बजाय इस बार छह मिमी, चमोली में सामान्य 135.2 के बजाय केवल 36.1 मिमी, चंपावत में सामान्य 82.8 के बजाए 14 मिमी, देहरादून में सामान्य 101 के बजाए सिर्फ 40.6 मिमी, पौड़ी गढ़वाल में सामान्य 76.3 के बजाए 15.1 मिमी, टिहरी गढ़वाल में सामान्य 106.8 के बजाए 52.8 मिमी, हरिद्वार में 68.9 के बजाए 15 मिमी, नैनीताल में 87 के बजाए 18.6 मिमी, पिथौरागढ़ में 107.7 के बजाए 46.1 मिमी, रुद्रप्रयाग में 148.9 के बजाए 29.3 मिमी, ऊधमसिंह नगर में 49 के बजाए 2 मिमी और उत्तरकाशी में 143.7 के बजाए केवल 72.1 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने की वजह से बारिश कम हुई है। इस वजह से सीजन की फसलों पर भी बुरा असर पड़ा है।
यह रही सूबे में बारिश की स्थिति
जिला-कमी(फीसद में)
अल्मोड़ा-81
बागेश्वर-94
चमोली-73
चंपावत-83
देहरादून-60
पौड़ी गढ़वाल-80
टिहरी गढ़वाल-51
हरिद्वार-78
नैनीताल-79
पिथौरागढ़-57
रुद्रप्रयाग-80
ऊधमसिंह नगर-96
उत्तरकाशी-50