{"_id":"2cddbc722cc90af02be9668a70e98bca","slug":"lesbian-couple-want-to-register-their-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कर रिश्ते को रजिस्टर कराने चला समलैंगिक जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी कर रिश्ते को रजिस्टर कराने चला समलैंगिक जोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 15 May 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक मान्यताओं और व्यवस्थाओं के इतर दिल्ली से आकर दो समलैंगिक युवतियों ने गुरुवार को नयना मंदिर में देवी को साक्षी मानकर विवाह कर लिया।
विज्ञापन
दोनों का कहना है कि शीघ्र ही इस रिश्ते को कोर्ट में रजिस्टर्ड करेंगे। पर्यटक नगरी में यह शादी खूब चर्चा में रही। गुरुवार देर शाम नयना देवी मंदिर में एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर विवाह बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
कोलकाता मूल की देवी चटर्जी और हल्द्वानी निवासी परी साह का कहना है कि करीब छह वर्ष से वह एक-दूसरे को जानते हैं। दिल्ली स्थित एक संस्थान में बतौर डांस टीचर कार्यरत युवतियों का कहना है कि वह लंबे अरसे से मालवीय नगर दिल्ली में रह रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों के बीच बहुत प्यार है। इस कारण उन्होंने एक-दूसरे के साथ रहने का संकल्प लिया। इसके चलते उन्होंने नैनीताल घूमने का प्लान बनाया।
यहां पहुंचने के बाद देर शाम मां नयना मंदिर में उन्होंने देवी को साक्षी मानकर एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया। कहा कि शीघ्र ही वह रिश्ते को कानून के माध्यम से भी पक्का करेंगे।