{"_id":"6325fbd154741a5967726b5b","slug":"leopard-took-baby-girl-from-mother-s-back-in-pithauragarh-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithauragarh: मां की पीठ से बच्ची को ले गया तेंदुआ, डेढ़ सौ मीटर दूर मिला क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithauragarh: मां की पीठ से बच्ची को ले गया तेंदुआ, डेढ़ सौ मीटर दूर मिला क्षत-विक्षत शव
Sat, 17 Sep 2022 10:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:24 PM IST
सार
बेड़ीनाग तहसील से 11 किमी दूर चचड़ेत गांव में लोग गो-त्यार मना रहे थे। गांव के पान सिंह अपनी पत्नी कविता के साथ आंगन में खड़े थे। साढ़े तीन साल की बेटी कविता की पीठ पर थी। इसी दौरान पास में ही घात लगाकर बैठा तेंदुआ मां की पीठ पर बैठी बेटी को झपटकर उठा ले गया।
विज्ञापन
बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
बेड़ीनाग तहसील के चचड़ेत गांव में तेंदुआ एक महिला की पीठ से उसकी साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाकर तेंदुआ का पीछा किया। घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
शनिवार देर तहसील से 11 किमी दूर चचड़ेत गांव में लोग गो-त्यार मना रहे थे। गांव के पान सिंह अपनी पत्नी कविता के साथ आंगन में खड़े थे। साढ़े तीन साल की बेटी कविता की पीठ पर थी। इसी दौरान पास में ही घात लगाकर बैठा तेंदुआ मां की पीठ पर बैठी बेटी को झपटकर उठा ले गया। इसके बाद परिवार ने हो हल्ला कर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया। सभी बच्ची को ढूंढने निकले। करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव मिला।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी चंद्रा मेहरा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष मनोज पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विधायक ने मृत बच्ची के माता-पिता को ढांढस बंधाने के साथ ही वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और पिंजरा लगाने को कहा है।