फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard seen in residential colony

कॉलोनी के पास दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Wed, 25 Jun 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Jun 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
leopard seen in residential colony

देहरादून की ओएफडी न्यू कॉलोनी टाइप-3 में मंगलवार शाम तेंदुआ देखे जाने के बाद लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन


लाडपुर के जंगलों से कॉलोनी में आया तेंदुआ
महिलाओं और बच्चों ने खुद को घरों में कैद कर लिया। लोगों ने बताया कि तेंदुआ लाडपुर के जंगलों की तरफ से आया था। इसके बाद कॉबिंग की गई।

उधर, कई शिकायत के बाद वन विभाग ने अब गश्त बढ़ाने का दावा किया है। इससे पहले वसंत विहार स्थित जलागम कॉलोनी में गुलदार का आतंक कायम है।

निवासियों ने बताया कि करीब 15 दिनों से कॉलोनी तक गुलदार पहुंच जा रहा है। एक बार वह कूड़े पर रहने वाले सूअर के बच्चों को निवाला भी बना चुका है।

उन्होंने खुद गुलदार की तस्वीर मोबाइल से ली है। वन विभाग को तस्वीर दिखाई गई, जिसके बाद विभाग ने गश्त बढ़ाई है।

डीएफओ सुशांत पटनायक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गश्त बढ़ाने के साथ क्षेत्र में पिंजरा भी लगवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed