{"_id":"87f072f294f8c481d337bd93442ca262","slug":"leopard-run-behind-the-bike-fear-in-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार के पीछे दौड़ा गुलदार, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार के पीछे दौड़ा गुलदार, दहशत में लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला (देहरादून)
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के रायवाला क्षेत्र में बाजार से गांव लौट रहे एक बाइक सवार के पीछे से गुलदार दौड़ पड़ा। गनीमत रही कि उसने बाइक की गति तेज कर दी, जिससे हादसा टल गया। सूचना पार्क प्रशासन की टीम पहुंची और आसपास कांबिंग की। हालांकि गुलदार से सामना नहीं हो सका। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम ताराचंद निवासी खांडगांव नंबर दो किसी काम से रायवाला बाजार आया था। बाजार से काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी गांव के रास्ते में पड़ने वाले एक मंदिर के पीछे गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। उसने पीछे मुड़कर देखा होश उड़ गए। एक गुलदार उसी की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों में दहशत
ताराचंद ने हिम्मत जुटाई और बाइक को तेज गति से दौड़ा दिया। गुलदार पीछे दौड़ा लेकिन आबादी आने पर वह लौट गया। बदहवास हालत में घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। गुलदार की दस्तक से ग्रामीण खौफजदा हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पार्क का गश्ती दल पहुंचा और इधर-उधर कांबिंग की लेकिन गुलदार नजर नहीं आया। ग्रामीणों ने पार्क प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया है। उधर, देर रात डांडी बनखंडी क्षेत्र में भी गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई दी है।