{"_id":"693b2d5640d90dc6330e12e3","slug":"leopard-kills-bull-villagers-panic-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-127264-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गुलदार ने बैल को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गुलदार ने बैल को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
- उपरोली गांव के जंगल में किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। ग्राम उपरोली से सटे जंगल में गुलदार ने हमला करके एक बैल को मार डाला। घटना की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने से गुलदार उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। एक के बाद एक हो रहे गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण बना हुआ है।
ग्राम निवासी वेजराम अपने बैलों को चराने के लिए जंगल में लेकर आया था। जब वह लौटने लगा तो उसके पीछे चल रहे एक बैल पर गुलदार ने हमला कर दिया। ग्रामीण के शोर मचाने पर मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों को देखकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है।
-- --
इससे पहले भी हुआ पशुओं पर हमला
साहिया। क्षेत्र में गुलदार के हमले लगातार जारी हैं। इससे पूर्व गुलदार ग्राम कुरोली में दो, नेवी गांव में पांच, उदपाल्टा में चार, अलसी गांव में 15, पंजिया गांव में पांच, कनबुआ गांव में तीन बकरियों, दो खच्चर, दो दुधारू गाय व पांच बैलों को मार चुका है। पशुपालक चतर सिंह, गुलाब सिंह, वीरेंद्र सिंह, ग्यारूदत्त जोशी, ज्ञान सिंह का कहना है गोशाला व आबादी के आसपास तक गुलदार की चहलकदमी लगातार हो रही है। वयस्क गुलदार के साथ कई शावक भी क्षेत्र में घूम रहे हैं। वन विभाग को लगातार सूचित किया जा रहा है लेकिन अधिकारी न तो पिंजरा लगा रहे हैं और न ही कोई दूसरा उपाय कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
गुलदार के ताजा हमले की अभी सूचना नहीं मिली है। जानकारी करके आवश्यक कदम उठाया जाएगा। इसके अतिरिक्त गुलदार की सूचना पर अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है।
पूजा चौहान, वन दरोगा