{"_id":"57cc28d64f1c1ba93031727d","slug":"leopard-killed-four-year-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन से बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, मिला बच्ची का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन से बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, मिला बच्ची का क्षत-विक्षत शव
ब्यूरो / अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)
Updated Sun, 04 Sep 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
गुलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले के तल्लासोराड़ गांव में शनिवार रात घर के आंगन में खेल रही चार साल की बालिका को तेंदुआ उठा ले गए।
विज्ञापन
बालिका का क्षत-विक्षत शव घर से 800 मीटर दूर रत्याल नाले के पास से रविवार की सुबह बरामद किया गया। इलाके में 15 दिन में तेंदुए ने हमला कर दूसरी बालिका को मार डाला। सूचना पर बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक बीएस राणा, सहायक उपनिरीक्षक धनबहादुर खड़का मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तल्लासोराड़ क्षेत्र के उदयदेव वार्ड संख्या दो कफाड़ी गांव में शनिवार रात आठ बजे हीरा चंद की पत्नी अपनी चार वर्षीय बेटी अंजलि को आंगन से कमरे की ओर ले जा रही थी, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुआ झपट्टा मारकर अंजलि को उठा ले गया। ग्रामीणों ने रातभर बालिका की खोज की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब दस बजे बालिका का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। तल्लासोराड़ क्षेत्र में ही 20 अगस्त को तेंदुए ने सात वर्षीय चंचला को घर से उठाकर मार दिया था।
पिछले एक साल से इलाके में सक्रिय तेंदुआ अब तक 22 लोगों को मार चुका है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अब खेतों में काम करने एवं शाम के समय घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।