फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Killed Child in Nepal

घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, बुरी हालत में जंगल से बरामद हुआ शव

Mon, 09 Sep 2019 08:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Sep 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard Killed Child in Nepal
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

घर के आंगन में खेल रहे सात साल के बच्चे को तेंदुए ने मार डाला। घटना भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी जिले की है। बैतड़ी जिले के शिवनाथ गांव पालिका दो टाणीखर्क गांव में शनिवार की शाम को राम सिंह मणै का सात वर्षीय बेटा सुदीप आंगन में खेल रहा था। 

विज्ञापन


इस दौरान वहां घात लगाकर बैठा तेंदुआ सुदीप को उठाकर जंगल की और ले गया। प्रहरी प्रवक्ता किशन चंद ने बताया देर रात काफी तलाश के बाद बालक का शव जंगल में मिला। बालक का शव पाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में तेंदुआ इस क्षेत्र में 24 लोगों की जान ले चुका है। 
विज्ञापन


आदमखोर तेंदुए को वन विभाग ने मार गिराया

शुक्रवार की रात पिथौरागढ़ के पपदेव गांव में आदमखोर तेंदुए को वन विभाग ने मार गिराया। तेंदुआ देर रात 1.15 बजे शिकारी जॉय हुकिल की गोली का शिकार बना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार देख दहशत में आए राहगीर

रुड़की में भगवानपुर के खानपुर-इकबालपुर मार्ग पर गुलदार को देखकर राहगीर दहशत में आए गए। गुलदार को देखकर राहगीर अन्य वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य की ओर बढ़े। उधर, वन विभाग के अधिकारी घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं।

रविवार दोपहर करीब ग्यारह बजे एक गुलदार खेतों से निकालकर खानपुर-इकबालपुर मार्ग पर रुहालकी के निकट सड़क पर आ गया और सड़क किनारे बैठ गया। इस कारण सड़क से गुजर रहे लोगों दहशत में आ गए।

इसके चलते सड़क से राहगीरों ने सड़क पार करना बंद कर दिया। राजपाल, सचिन कुमार ने अन्य राहगीरों को सड़क से न गुजरने की जानकारी दी। इसके चलते राहगीरों ने अन्य वैकल्पिक रास्तों से निकलकर जाने की सलाह दी। वहीं राहगीरों ने भी कोई जोखिम न उठाते हुए अन्य रास्तों से ही निकलना सही समझा।

करीब बीस मिनट तक सड़क किनारे बैठे रहने के बाद गुलदार खेतों के रास्ते निकल गया। ज्ञात हो कि पिछले एक माह से गुलदार क्षेत्र के कई गांव में देखा जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मयंक गर्ग ने बताया कि गुलदार के सड़क पर पहुंचने की कोई जानकारी नहीं मिली है। पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed