फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   leopard killed child, dead body found.

छत से बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव

Tue, 14 Jun 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमकेश्वर (कोटद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमकेश्वर (कोटद्वार) Updated Tue, 14 Jun 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
leopard killed child, dead body found.
गुलदार

पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक के कोटा गांव में रविवार रात गुलदार ने एक दस साल के बच्चे को मार डाला। बच्चे का अधखाया शव गांव से करीब दो किमी दूर जंगल में पड़ा मिला। घटना से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। घटना की सूचना प्रशासन को सोमवार सुबह मिली।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार भेज दिया है। कोटा की ग्राम प्रधान प्रभा देवी ने शासन, प्रशासन और वन विभाग से घटना की पुनरावृत्ति की आशंका को देखते हुए गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे पकड़ने या मौत के घाट उतारने की मांग की है।
विज्ञापन


फूलचट्टी से करीब सात-आठ किमी की पैदल खड़ी चढ़ाई पर स्थित तल्ला ढांगू के कोटा गांव में मेहरबान सिंह का दस वर्षीय पुत्र अभिषेक अपनी मां सुनीता देवी के साथ घर की छत पर सोया था। छत पर परिवार के दस-बारह और लोग भी सोए थे। रविवार रात को करीब 12-30 बजे गुलदार छत पर आया और चुपके से अभिषेक को जबड़े में दबाकर जंगल में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत पर सो रहे अन्य लोगों को जब तक इसकी भनक लगी, तब तक गुलदार उसे लेकर जंगल की तरफ भाग चुका था। घटना से घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने रात में ही बच्चे की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उसे ढूंढ़ा नहीं जा सका।

सुबह पानी के स्रोत के पास मिला अधखाया शव

leopard killed child, dead body found.
गुलदार

ग्रामीणों ने बताया कि रात को ही रेंजर, तहसीलदार व लेखपाल को घटना की सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। सुबह करीब पांच बजे तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला से बात हो पाई तब जाकर प्रशासन हरकत में आया। ग्रामीणों को सोमवार सुबह करीब पांच बजे जंगल में पानी के एक स्रोत के पास अभिषेक का अधखाया शव मिला। घटना के बाद से गांव में दहशत बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख कृष्णा नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेणू बिष्ट, कांग्रेस नेता देवेंद्र राणा और अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंच गई थी।

प्रशासन की ओर से गुलदार को आदमखोर घोषित कर पकड़ने अथवा मारने की संस्तुति की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार आदमखोर हो चुका है। विभाग ने देरी की तो वह घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed