फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Killed 17 Year Old Boy in Devprayag Late Night dead Body Found Uttarakhand News in Hindi

Uttarakhand: देवप्रयाग में क्रिकेट खेलकर लौट रहे 17 साल के किशोर को गुलदार ने मार डाला, मिला क्षत-विक्षत शव

Fri, 19 Jul 2024 08:19 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jul 2024 08:19 AM IST
सार

Uttarakhand News: देवप्रयाग में इन दिनों गुलदार का आतंक है। कई दिनों से गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है। वहीं, बीती रात एक किशोर  को भी गुलदार ने मार डाला।

विज्ञापन
Leopard Killed 17 Year Old Boy in Devprayag Late Night dead Body Found Uttarakhand News in Hindi
गुलदार का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार देर रात गुलादर ने एक 17 वर्षीय किशोर को निवाला बना लिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद किया।

विज्ञापन


देवप्रयाग विधायक ने सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। किशोर का शव मिलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद करने में सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन


Badrinath Highway: नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढहा, पहले भी टूट चुकी शटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

Leopard Killed 17 Year Old Boy in Devprayag Late Night dead Body Found Uttarakhand News in Hindi

देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान का बेटा अनुराग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। जब वह करीब सात बजे  खेलकर लौट रहा था, तो अचानक घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग कई घंटों तक उसे ढूंढ़ते रहे, लेकिन किशोर का कुछ पता न चल सका।

देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम को किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अनुराग कक्षा बारहवीं का छात्र था। लोगों ने वन विभाग एवं सरकार से क्षेत्र में सक्रिय गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि गुलदार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पिंजरे में कैद कर दिया गया है। 
 

स्कूलों में अवकाश


गुलदार के हमले में किशोर की माैत के बाद से छात्र छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए आज विकासखंड देवप्रयाग के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश किया गया है।

लोगों ने किया हंगामा

आक्रोशित लोगो ने  पिंजरे में कैद किए गए गुलादर को मौके पर शूट किए जाने की मांग करते हुए जबरदस्त हंगामा किया। जिसमें एक व्यक्ति गुलदार को ले जा रहे वाहन के सामने लेट गया। वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़े गए गुलदार को तहसील स्थित वन विभाग कार्यालय तक ही ले जाने की बात कही। जिसपर प्रदर्शन कर रहे लोग सहमत गए। लेकिन जब लोग तहसील पहुंचे तो उन्हें पता चला कि गुलादर को हिंडोलाखाल होते हुए देहरादून ले जा रहे हैं। जिस पर आक्रोशित जनप्रतिनिधि रेंजर कार्यालय के कर्मचारियों को  बाहर कर  तलाबंदी कर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed