{"_id":"5d597d098ebc3e896d0e31d9","slug":"leopard-in-village-public-face-terror-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: फायरिंग की आवाज सुनकर सड़क पर जा बैठा घर में घुसा गुलदार, एक हफ्ते से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: फायरिंग की आवाज सुनकर सड़क पर जा बैठा घर में घुसा गुलदार, एक हफ्ते से लोगों में दहशत
Mon, 19 Aug 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा/भगवानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा/भगवानपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 19 Aug 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में भगवानपुर के कुंजा बहादुरपुर गांव में शनिवार रात एक ग्रामीण के घर के अहाते में अचानक गुलदार घुसने से खलबली मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर उसे खदेड़ा। इसके बाद वह गांव की सड़क पर जाकर बैठ गया, जिससे कुछ देर तक लोगों की आवाजाही थम गई। बताया जा रहा है कि बीते करीब एक सप्ताह से गुलदार को क्षेत्र के कई गांवों में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
यही नहीं गुलदार एक घर में बंधी बकरी को भी मारकर खा गया। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को वन विभाग की टीम ने आसपास कांबिंग की, लेकिन गुलदार पकड़ में नहीं आया। वहीं, गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार रात कुंजा निवासी विश्वास कुमार ड्यूटी से घर लौट रहे थे। अभी वह बहादुरपुर और चुड़ियाला गांव के बीच ही पहुंचे थे कि अचानक सामने गुलदार देख उनकी हालत खराब हो गई। गुलदार सड़क पार कर दूसरे छोर पर बैठ गया। किसी तरह नजर बचाते हुए वह वहां से निकले। इसी दौरान सामने से एक साइकिल सवार चुड़ियाला की ओर जा रहा था। विश्वास ने उसे आगे जाने से रोका।
विज्ञापन
साथ ही कई बाइक सवारों को भी आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए कुंजा बहादुरपुर का रास्ता बंद रहा। दूसरी ओर, कुंजा बहादुरपुर के जयपाल ने बताया कि इससे कुछ देर पहले ही रात करीब 8.30 बजे गुलदार एक ग्रामीण के घर के अहाते में घुस गया।
लोगों ने शोर मचाकर एक दो राउंड फायरिंग की तो गुलदार वहां से भाग निकला। उन्होंने बताया कि गुलदार एक बकरी को भी मार चुका है। गुलदार की दस्तक से कुंजा बहादुरपुर के अलावा नन्हेड़ा, अनंतपुर, रुहालकी दयालपुर, जहाजगढ़, सरठेड़ी, शाहजहांपुर, बालेकी यूसुफपुर, चुड़ियाला, प्रेमराजपुर आदि गांवों में दहशत है। ग्रामीण टीटू, प्रमोद कुमार, आजाद सिंह, विश्वास कुमार और जितेंद्र आदि ने वन विभाग के अधिकारियों को से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वहीं, रविवार को वन विभाग की टीम ने कुंजा बहादुरपुर पहुंचकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी। रेंजर मयंक गर्ग का कहना है कि जल्द ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा।