फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard  Enter in hotel mussoorie Bollywood actors stayed here

जिस होटल में ठहरते हैं बॉलीवुड एक्टर्स, वहां 15 मिनट तक टहलता रहा गुलदार, दहशत में आए कर्मचारी

Thu, 10 Jan 2019 10:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Leopard  Enter in hotel mussoorie Bollywood actors stayed here
LEOPARD

मसूरी के बार्लोगंज स्थित एक होटल में मंगलवार देर शाम गुलदार घुस गया। करीब 15 मिनट तक गुलदार होटल के लोन में घूमता और कुछ देर बाद मुख्य गैलरी से होता हुआ रिसेप्शन में पहुंच गया।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि उस वक्त गैलरी व रिसेप्शन में कोई नहीं था। कुछ देर बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। होटल में गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन

बार्लोगंज क्षेत्र में स्थित यह होटल बालीवुड और नेताओं की पहली पसंद है।

फिल्म बाटला हाउस की शूटिंग के दौरान अभिनेता जॉन अब्राहम और उससे पहले टाइगर श्राफ भी इस होटल में ठहरे थे। मंगलवार देर शाम एक गुलदार इसी होटल में आ धमका। शाम 6:48 बजे गुलदार को भागता देख होटल कर्मी के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने प्रबंधन को इसी सूचना दी। इसके बाद काफी देर तक होटल में दहशत का माहौल रहा। यह होटल प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर है। डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएफओ ने लोगों से घरों के आसपास की झाड़ियां काटने और घरों के बाहर रोशनी का प्रबंध करने की भी अपील की है। वहीं होटलों व बोर्डिंग स्कूलों को बचा हुआ खाना जंगल के आसपास न फेंकने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed