फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   leopard child taken child and killed.

आंगन में खेल रही थी मासूम, गुलदार ने मार डाला

Thu, 21 Jul 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Thu, 21 Jul 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
leopard child taken child and killed.
गुलदार

टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक में धारमंडल क्षेत्र के ग्राम म्यूंडा में गुलदार ने एक बच्ची को निवाला बना दिया। गुलदार के हमले की दस दिन में ही यह दूसरी घटना है। ग्रामीणों ने जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन

 
मंगलवार शाम करीब छह बजे दिनेश सिंह कुमाईं की बेटी अनुष्का (8) अन्य बच्चों के साथ बरामदे में खेल रही थी कि वह खेलते-खेलते आंगन में आ गई। इस दौरान झाड़ियों में छुपे गुलदार ने बच्ची को उठा ले गया।
विज्ञापन


परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने गुलदार का पीछा किया, तो चार-पांच खेत नीचे बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना से बच्ची की मां ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश की यह बड़ी बेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जुलाई को महिला पर हमला
धारमंडल क्षेत्र के ही ग्राम पाचरी में 10 जुलाई को गुलदार ने रात को छज्जे में सो रही एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। क्षेत्र में 10 दिनों में ही गुलदार के हमले की इस दूसरी घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। पौखाल रेंज अधिकारी शरत सिंह नेगी ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed