फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard attack on vehicles

नैनीताल में तेंदुए ने दो वाहनों पर किया हमला, दहशत

Tue, 31 Jan 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बेतालघाट (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, बेतालघाट (नैनीताल) Updated Tue, 31 Jan 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
leopard attack on vehicles
घायल तेंदुआ - फोटो : file photo

नैनीताल में बेतालघाट के लहड़ा गांव में झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने दो वाहनों पर हमला किया। हालांकि तेंदुए के हमले में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसकी धरपकड़ के प्रयास किए, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी कामयाबी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


बेतालघाट-ओखलकांडा-रामनगर रोड पर लहड़ा गांव के समीप मंगलवार की सुबह दस बजे बेतालघाट निवासी बालमगिरी अपनी जीप लेकर रामनगर की ओर जा रहे थे। तभी झाड़ियों में छुपे तेंदुए ने जीप पर हमला कर दिया। बालम गिरी ने रफ्तार बढ़ाकर जान बचाई।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही एक अन्य जीप पर भी तेंदुए ने हमला किया, लेकिन वे भी बच निकले। जीप में सवार लोगों का हल्ला सुन आसपास के लोग जुट गए। ग्राम प्रधान हरकिशन की सूचना पर थानाध्यक्ष हेम पंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सिंह मीणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची

leopard attack on vehicles

सूचना मिलने पर शाम पांच बजे नैनीताल से प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुआ पास ही स्थित एक जीर्णशीर्ण धर्मशाला में जा घुसा।

टीम ने तेंदुए तो ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। साढ़े छह बजे तेंदुआ धर्मशाला से बाहर निकलकर पास की झाड़ियों में जा छुपा। उसे झाड़ियों से बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की भी मदद ली गई लेकिन सफलता नहीं मिली। खबर लिखे जाने तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी थी।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए के पैर में कुछ उलझा हुआ है और वह घायल है। रैस्क्यू टीम में डीएफओ मीणा के अलावा वन क्षेत्राधिकारी तनुजा परिहार व उप वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed