फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Attack on Dog In mela hospital Haridwar

हरिद्वार: अस्पताल में घुसकर कुत्ते को उठा ले गया गुलदार, लोगों में दहशत

Fri, 31 Jan 2020 02:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Jan 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Leopard Attack on Dog In mela hospital Haridwar
leopard - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में गुरुवार तड़के मेला अस्पताल परिसर में गुलदार एक कुत्ते को उठाकर ले गया। क्षेत्र में लगातार गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत बनी है। मेला अस्पताल परिसर के निवासी दिनेश लखेड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के चौकीदार ने गुलदार को कालोनी में घूमते हुए देखा।

विज्ञापन


गुलदार कुत्ते को उठा कर ले गया। दिनेश लखेड़ा ने बताया कि कॉलोनी में काफी समय से गुलदार सक्रिय है।  इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन वन कर्मी गश्त तक नहीं करते।

विज्ञापन

ऐसे में कर्मचारियों और उसके परिजनों में दहशत बनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वन विभाग जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

कालोनी के महेश कुमार, मूलचंद, सोमप्रकाश, राकेश भंवर, मुन्नी देवी, राजेंद्र तेश्वर, भुवन पंत, सतीश, सुधा तिवारी, अजय रानी आदि ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed