फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard afraid of fear.

गुलदार दे गया वन कर्मियों को चकमा, दहशत में लोग

Mon, 15 Feb 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Feb 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard afraid of fear.

लक्सर में गुलदार पकड़ने के लिए जिस गांव में भी वन विभाग पिंजरा लगा रहा है लेकिन गुलदार उसके इर्द-गिर्द घूमकर दूसरे गांव में निकल जा रहा है। इससे विभागीय कर्मचारी तो परेशान हैं ही क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लक्सर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में एक गुलदार करीब दो महीने से देखा जा रहा है।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले मोहम्मदपुर निवासी प्रकाश को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था। उसके बाद वन विभाग की टीम ने तीन दिन तक मोहम्मदपुर गांव में पिंजरा लगाया, लेकिन गुलदार मोहम्मदपुर गांव छोड़कर कुआंखेड़ा के जंगल में आ गया। रविवार रात वन विभाग की टीम ने कुआंखेड़ा गांव में पिंजरा लगाया, लेकिन गुलदार पिंजरे में रखे मांस के टुकड़े के लालच में न आकर पिंजरे के आसपास घूमकर चलता बना।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वन विभाग की टीम ने पिंजरे के पास गुलदार के पंजे के निशान देखे। अब वन विभाग किसी अन्य स्थान पर पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहा है। वन विभाग के दारोगा जातिराम ने बताया कि गुलदार पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज फिर गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed