फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Learning driving license will not be made for four days

मुसीबत! आरटीओ में अगले चार दिनों तक नहीं बनेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

Mon, 10 Jan 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Learning driving license will not be made for four days
संभागीय परिवहन कार्यालय में आरटीओ समेत 10 अधिकारियों, कर्मचारियों के कोरोरा संक्रमित पाए जाने के बाद लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि फिलहाल कोरोना संक्रमण की बदहाल स्थिति को देखते हुए अगले चार दिनों तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का काम पूरी तरह से ठप रहेगा। चार दिन बाद स्थितियां सामान्य होने के बाद लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जाएगी। चार दिन बाद लाइसेंस जारी तो किया जाएगा, लेकिन लाइसेंस बनाने का कोटा बेहद कम कर दिया जाएगा। इसके अलावा लर्निंग ड्राविंग लाइसेंस, अप्लाई ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट जारी करने समेत तमाम विभागीय कार्यों में भी कटौती की जाएगी। दूसरी ओर आरटीओ में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का काम ठप होने से वाहन स्वामियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बहरहाल आरटीओ में पहले ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की लंबी कतार है। 10 हजार से अधिक वाहन स्वामियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, लेकिन आरटीओ में सिर्फ 125 लोगों का ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने से अधिकतर लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पा रहे हैं। पिछले दो साल से कोरोना संकट की वजह से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की रफ्तार बेहद धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed