{"_id":"5905baa14f1c1bce3a441267","slug":"leapard-terror-in-kotdwar-pabo-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sun, 30 Apr 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
Leopard
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबौ ब्लॉक के कालौं गांव में गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार रात गुलदार ने एक गोशाला का दरवाजा तोड़कर छह बकरियों को अपना निवाला बना दिया। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलवाने के लिए वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीण बलवंत सिंह रावत का कहना है कि करीब दो सप्ताह से क्षेत्र में सक्रिय एक गुलदार ने शनिवार रात उनकी गोशाला का दरवाजा तोड़कर वहां बांधी छह बकरियों को निवाला बना दिया। रात के समय गोशाला से आ रही आवाजों को सुनकर ग्रामीण एक जुट हुए और उन्होंने किसी तरह गुलदार को वहां से भगाया।
विज्ञापन
कहा कि आय दिन गुलदार गांव के आसपास खेतों में घूमता हुआ नजर आ रहा है। जिससे गांव की महिलाएं मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने एक जुट होकर खेतों में जा रही है। गुलदार की धमक से सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन
अभिभावक खुद बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने जा रहे हैं। गुलदार के आतंक से निजात दिलवाने के लिए ग्रामण कई बार वन विभाग से शिकायत कर चुके है, लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नहीं किया गया।