{"_id":"f9e213a7afc5dba6e86198ca815f0874","slug":"laxmi-india-best-female-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला प्रधान की दौड़ में लक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला प्रधान की दौड़ में लक्ष्मी
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Fri, 21 Feb 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पौड़ी जिले की उफल्डा गांव की प्रधान लक्ष्मी रावत देश की सर्वश्रेष्ठ महिला प्रधानों की प्रतियोगिता की दौड़ में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी
विज्ञापन
केंद्र सरकार की टीम ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों पर एक घंटे की डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार करेगी। फिल्म बनाने का काम शुक्रवार से शुरू होगा।
पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने बताया कि ग्राम पंचायतों के विकास में महिला प्रतिनिधियों की भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की तरफ से हर साल एक महिला ग्राम प्रधान को सर्वश्रेष्ठ महिला प्रधान का पुरस्कार दिया जाता है।
पढ़ें, इस कब्रिस्तान में आना पसंद करते हैं लोग
इस साल इसके लिए देशभर में 14 ऐसी ग्राम पंचायतों को चुना गया है जिनकी प्रधान महिला है। अब इन ग्राम पंचायतों स्थितियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार जा रही है।
पढ़ें, ऐसा बैनर बनवाया तो चुनाव से नामांकन खारिज
इसमें गांव के विकास में महिलाओं की भागीदारी, बीपीएल श्रेणी के बच्चों के प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश, पेयजल सुविधा, दुग्ध उत्पादन समितियों आदि पर डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की जाती है। फिल्म देखने के बाद देश की सर्वश्रेष्ठ महिला प्रधान का चयन किया जाता है।
पढ़ें, तेल, शैंपू लीजिए और बिजली का बिल जमा कीजिए
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से पौड़ी जिले की उफल्डा ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। फिल्म बनाने के लिए भारत सरकार की टीम श्रीनगर पहुंच चुकी है।