{"_id":"5de123198ebc3e54c36d224f","slug":"lawsuit-filed-on-four-teachers-for-doing-job-on-fake-documents-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे चार शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज, एसआईटी जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे चार शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज, एसआईटी जांच में हुआ खुलासा
Sat, 30 Nov 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:08 AM IST
सार
- उप शिक्षाधिकारी रुड़की की तहरीर पर गंगनहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
- फर्जी दस्तावेज लगा नौकरी कर रहे थे चारों, एसआईटी जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने के मामले में उप शिक्षाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने चार शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआईटी की जांच में चारों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। इससे पूर्व भी कई शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
शासन की ओर से गठित एसआईटी फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की जांच कर रही है। एसआईटी की जांच में कई फर्जी शिक्षक जांच में सामने आए हैं। वर्तमान में भी एसआईटी की ओर से जिले के कई शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एक बार फिर एसआईटी की जांच में रुड़की के चार शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। इस संबंध में रुड़की के उप शिक्षाधिकारी ब्रजपाल सिंह राठौर की ओर से गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रविंद्र सिंह निवासी कुंदन वाली गली, राजपुताना, इंद्रवीर सिंह निवासी पूर्वावली गणेशपुर, जयवीर सिंह निवासी शिवपुरम पनियाला रोड और गौतम पाल सिंह निवासी शेखपुरी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।