फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Law student injured in road accident dies

सड़क दुर्घटना में घायल कानून के छात्र की मौत

Sun, 10 Apr 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Law student injured in road accident dies
सड़क हादसे में घायल बाइक सवार छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसके मित्र का इलाज चल रहा है। उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। हादसा मोहकमपुर फ्लाइओवर की सर्विस लेन पर हुआ था।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार शर्मा निवासी दिल्ली फार्म, मियांवाला का बेटा शिवम ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रहा था। सात अप्रैल को वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे शिवम का मित्र छिटककर दूर जा गिरा जबकि शिवम कार में फंस गया।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने कार फिर भी नहीं रोकी और काफी दूर तक उसे घसीटते हुए ले गया। आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कैलाश अस्पताल में शिवम की कई घंटे तक सर्जरी हुई लेकिन खून बहना बंद नहीं होने से देर रात उसकी मौत हो गई। शिवम के पिता ने कार चालक मोहन चंद जोशी के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि उनकी कार का इंश्योरेंस भी नहीं था। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed