फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Law is a responsibility, not a profession: Justice Kumar

कानून पेशा नहीं जिम्मेदारी है: जस्टिस कुमार

Sat, 26 Apr 2025 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Law is a responsibility, not a profession: Justice Kumar
Iकानून के छात्र-छात्राओं को अदालतों की प्रक्रिया समझाने और उनकी प्रतिभा को परखने के लिए ग्राफिक एरा में मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें देश भर के 45 विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के सभागार में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा, कानून केवल पेशा नहीं है। यह जिम्मेदारी है, जो सुनिश्चित करती है कि लोगों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन

I
Iजस्टिस कुमार ने छात्र छात्राओं से कहा, एक अच्छा वकील बनने के लिए व्यवहारिक ज्ञान का होना बहुत जरूरी है। जिससे कानूनी समझ और तर्क वितर्क करने के कौशल को बढ़ाया जा सके। केंद्र सरकार की विधि एवं न्याय मंत्रालय के पूर्व सचिव पीके मल्होत्रा ने कहा, मूट कोर्ट जैसी प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं को न्यायिक प्रक्रिया की वास्तविक झलक मिलती है। श्री गुरु गोबिंद सिंह त्रिशताब्दी यूनिवर्सिटी, हरियाणा के प्रो. राजीव खन्ना ने छात्र- छात्राओं को विधि क्षेत्र में गहराई से जुड़ने की प्रेरणा दी। इस क्षेत्र में खुद में धैर्य और लोगों के प्रति दयालुता का होना जरूरी है।
विज्ञापन

I
Iएरिस्टोटल सदन ने जीता दोहरा खिताबI
Iग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को अंतर सदन संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एकल गायन प्रतियोगिता से हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने देश भक्ति गीतों को भावनाओं के साथ प्रस्तुत किया। इनमें एरिस्टोटल सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राओं ने समूह गायन प्रस्तुत किया। इस वर्ग में भी एरिस्टोटल सदन ने प्रथम स्थान। वहीं कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने लोक नृत्य की श्रेणी में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की। इनमें गैलीलियो सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed