{"_id":"d4ee8239ed90252457a1d89b43ec5fda","slug":"launching-of-dream-neo","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में लॉंच हुई होंडा की ड्रीम नीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में लॉंच हुई होंडा की ड्रीम नीओ
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को दून में होंडा की ड्रीम सीरीज की नई बाइक ड्रीम नीओ की लॉंचिंग की गई। इस अवसर पर अपनी फिल्म के सुपरस्टार नाम से ड्रीम नीओ पर बनी विज्ञापन फिल्म का प्रोमो भी दिखाया गया।
विज्ञापन
110 सीसी की ड्रीम नीओ
सुभाष रोड स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को बाइक की लॉचिंग समारोह का आयोजन किया गया। होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डिविजनल हैड मध्य क्षेत्र पी राजागोपी और डिप्टी डायरेक्टर तकेशी सिंडा ने ड्रीम नीओ को लॉंच किया। पी राजागोपी ने बताया कि ड्रीम नीओ 110 सीसी की है। जिसमें होंडा ईको टेक् नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो स्टाइल के साथ ही 74 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी देती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह बाइक ब्लैक एंड रेड स्ट्राइप, ब्लैक विद वायलेट स्ट्राइप, फोर्स सिल्वर मटैलिक, मानसून ग्रे मटैलिक, मिडनाइट ब्ल्यू मटैलिक, एल्फा रेड मटैलिक 6 रंगों में बाजार में उतारी गई बाइक के तीन मॉडल हैं। जिसमें किक स्टार्ट से लेकर सेल्फ स्टार्ट की भी सुविधा है। इसके टायर ट्यूबलेस हैं और बड़े एलॉय व्हील इसे खास बनाते हैं।
विज्ञापन
आम बाइक से अलग
तकेशी सिंडा ने कहा कि यह बाइक आम बाइक से अलग है। जो बाइक सवार अपनी पहचान भीड़ से अलग रखना चाहते हैं, यह उनके लिए परफेक्ट है। उन्होंने बताया कि बाजार में इसकी बेस मॉडल की कीमत 43,829 रखी गई है। बाइक की लॉचिंग के दौरान तानी गुची, एलएल होंडा के डायरेक्टर नरेंद्र बालरा, रवि बालरा, विभूति डिमरी, नम्रता पंत, अभिनव राज आदि उपस्थित थे।