फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Launch of the first art cafe in Dehradun

देहरादून में अपनी तरह के पहले आर्ट कैफे का शुभारंभ, उभरते कलाकारों को देगा मंच

Tue, 18 Jun 2019 10:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 18 Jun 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Launch of the first art cafe in Dehradun
कलाकारों के लिए सुनहरा मौका - फोटो : अमर उजाला

उभरते कलाकारों को प्रोत्साहन और समकालीन कलाकारों का सम्मान करने के लिए म्युजे आर्ट कैफे मंच प्रदान करेगा। दून शहर में अपनी तरह का यह पहला आर्ट कैफे है। जिसमें कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इसके लिए कलाकारों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस पहल से देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले पर्यटक और दून वासी लोक कलाओं से रूबरू हो सके।  

विज्ञापन


सहस्त्रधारा बाईपास राजपुर में नामी कलाकारों की मौजूदगी में म्युजे आर्ट कैफे का रविवार को शुभारंभ किया गया। इस समारोह में विनीत पंछी, मेघा कथूरिया, जसकरण चोपड़ा, प्रियंका सेठी, नूर भट्ट, तेजसी मिश्रा, प्रतीक शंकर समेत कई कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। म्युजे आर्ट कैफे के संचालक वैभव उनियाल का कहना है कि देहरादून शहर में प्रदेश का यह अपनी तरह का पहला कैफे है। जिसमें उभरते कलाकारों व समकालीन कलाकारों को सम्मान देने की पहल की गई है।
विज्ञापन


कैफे विभिन्न कलाओं एवं कलाकारों का आपस में संवाद और अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करेगा। कोई भी कलाकार अपनी चित्रकला, शिल्पकला, फोटोग्राफी के साथ अन्य कला का प्रदर्शन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed