{"_id":"6a4434aa2cb0e3249105c582","slug":"late-monday-night-unidentified-anti-social-elements-set-fire-to-four-motorcycles-and-a-scooter-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1007502-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अराजक तत्वों ने फूंक दी चार बाइक व एक स्कूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अराजक तत्वों ने फूंक दी चार बाइक व एक स्कूटर
Wed, 01 Jul 2026 02:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर सांगवाधार के निकट क्यारकटी यात्री शेड में सोमवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने चार बाइक और एक स्कूटर में आग लगा दी। थोड़ी ही देर में लपटों से सभी वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना से पीड़ितों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। राजस्व पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
अगलगी में धारकोट निवासी दिनेश कुमार, गोगी, अमित कुमार और पिरमू की चार बाइक और ग्राम म्यूंडा निवासी चंद्रू का स्कूटर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सभी वाहन आग की चपेट में आ चुके थे। वाहन स्वामियों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत देकर जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य सरदार सिंह चौहान ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी और असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन रही हैं। उन्होंने शासन, जिला प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने तथा क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चार बाइक और एक स्कूटर पूरी तरह जले मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला अगलगी का प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वाहन स्वामियों की शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आज वाहन जलाए, कार्रवाई नहीं हुई तो कल फूंक देंगे किसी का घर
घटना से नाराज क्षेत्रवासियों का कहना है कि अराजक तत्वों ने चार बाइक और एक स्कूटर में आग लगा दी। अगर घटना पर पुलिस प्रशासन ने ठोस कार्रवाई न की तो कल आरोपी किसी का घर फूंक सकते हैं। उन्होंने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।