{"_id":"65ad764be1a8e56589018639","slug":"late-founder-of-dhami-dental-clinic-located-on-syed-road-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-333877-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 98 लोगों की जांचीं सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 98 लोगों की जांचीं सेहत
विज्ञापन
Iपैथोलॉजी जांच और दवा का हुआ वितरणI
सैयद रोड स्थित धामी डेंटल क्लीनिक के संस्थापक स्व. डॉ. डीएस धामी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को क्लीनिक में नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 98 लोगों ने पंजीकरण करवाया। शिविर में 98 लोगों की जांच कर दवा का वितरण किया गया।
शिविर में पछवादून के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। स्व. डॉ. डीएस धामी की बेटी दिवि सिंह ने बताया कि सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक शिविर चला। शिविर में फिजिशियन डॉ. हीरक सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रम्या मिश्रा और डेंटल सर्जन डॉ. दिव्यांक शाक्या ने मरीजों की जांच की। बताया कि शिविर में मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल आदि जांच भी नि:शुल्क की गई। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए आगे भी नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
फिजिशियन डॉ. हीरक सिंह ने बताया कि मरीज को ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों, महिलाओं संबंधी रोगों और दंत रोगों से बचाव के लिए जरूरी टिप्स भी दिए गए।