फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   late folk singer kabootri devi daughter crying in front of officers

इस वजह अफसरों के आगे छलके लोक गायिका स्व. कबूतरी की बेटी के आंसू

Sat, 20 Oct 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
late folk singer kabootri devi daughter crying in front of officers
बेटी हेमंती देवी के साथ गायिका स्व. कबूतरी देवी - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड की लोक गायिका स्व. कबूतरी देवी की बेटी हेमंती देवी जमीन के लिए अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के चक्कर काटने को विवश है। शनिवार को हेमंती देवी कलक्ट्रेट पहुंची, जहां उन्होंने अधिकारियों को रोते-रोते अपनी व्यथा सुनाई। कहा कि यदि उन्हें जमीन मिल जाती तो वहां वह कबूतरी देवी से जुड़ीं वस्तुओं का स्मारक बनातीं।

विज्ञापन


सरकार ने लोक गायिका कबूतरी देवी की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए सुवाकोट गांव में 12 मुट्ठी जमीन आवंटित की थी। हेमंती देवी का कहना है कि मां की मौत के बाद उन्हें अब तक जमीन नहीं मिल पाई है। राजस्व निरीक्षक ने पूर्व में उनका आधार कार्ड आदि भी लिया, लेकिन बाद में कहा गया कि वह बेटी है, उन्हें जमीन नहीं मिल सकती है। इसके लिए मुंबई में रह रहे कबूतरी देवी के बेटे भूपेंद्र से भी संपर्क किया गया।

विज्ञापन

 

उन्होंने जमीन बहन को देने की बात कही। हेमंती देवी का कहना है कि उन्होंने जिंदगी भर मां की देखभाल की। अंतिम संस्कार उन्होंने ही किया। उनकी बेटी रिंकू नानी के पास ही रहती थी। नानी की मौत के बाद अभी वह सदमे से उबर नहीं पाई है। सांस्कृतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लोक गायिका की मौत के बाद उनकी बेटी को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग वित्त मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से भी, लेकिन अब तक कोई सहायता नहीं मिल पाई है। वहीं, इस मामले में डीएम को फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed