{"_id":"62013515b72e682d4952eee1","slug":"lata-mangeshkar-desire-to-come-to-kedarnath-remained-unfulfilled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी रह गई स्वर कोकिला की केदारनाथ आने की इच्छा, पूर्व सीएम हरीश रावत को फोन कर जताई थी इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी रह गई स्वर कोकिला की केदारनाथ आने की इच्छा, पूर्व सीएम हरीश रावत को फोन कर जताई थी इच्छा
Mon, 07 Feb 2022 08:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:35 PM IST
सार
केदारनाथ आपदा के बाद वहां के हालात की जानकारी लेने के लिए स्वर कोकिला ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को फोन किया था।
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : Twitter @annamalai_k
विस्तार
भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की केदारनाथ आने की इच्छा अधूरी रह गई। केदारनाथ आपदा के बाद वहां के हालात की जानकारी लेने के लिए उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को फोन किया था। बाबा केदार के दर्शन करने के साथ ही उन्होंने शिव को समर्पित एक भजन गाने की भी इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत के सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने यह संस्मरण अमर उजाला के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को फोन कर केदारनाथ के हालात के बारे में जानकारी ली थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ में दर्शन करने और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं। उस दौरान उन्होंने केदारनाथ में भगवान शिव को समर्पित एक भजन का कार्यक्रम करने की भी इच्छा प्रकट की थी।
विज्ञापन