फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Last day of monsoon session

मानसून सत्र के अटपटे-चटपटे किस्से

Fri, 20 Sep 2013 11:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Sep 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
Last day of monsoon session

यूं तो तीन दिन चले मानसून सत्र में विधानसभा के भीतर हर दिन ही कुछ न कुछ ऐसा घटता रहा जिससे कभी माहौल तल्ख तो कभी हास्यास्पद हो गया, लेकिन आपको बताते हैं आखिरी दिन के कुछ अटपटे लेकिन चटपटे किस्से।

विज्ञापन


कांग्रेस में हर तीसरा विधायक नेता सदन
तीन दिन केविधानसभा सत्र में कांग्रेस के हर तीसरे विधायक ने खुद को नेता सदन से कम नहीं समझा। नेता प्रतिपक्ष जैसे ही बोलने के लिए खड़े होते तो कोई भी विधायक जवाब देने लगता।
विज्ञापन


पढ़ें, महामहिम को खुश करने के लिए किया गजब काम!
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मंत्री मदन कौशिक व पूर्व स्पीकर हरबंश कपूर जैसे वरिष्ठ सदस्यों के प्रति भी इन कांग्रेसी विधायकों का यही रवैया रहा।

शुक्रवार को इस बात से झल्लाए नेता प्रतिपक्ष ने स्पीकर से नाराजगी व्यक्त की और पूछा कि पहले यह तय हो जाए कि नेता सदन कौन है। मजे की बात यह थी कि जब भी कांग्रेसी कोई विधायक विपक्ष का जवाब देने लगता था तो उसे ट्रेजरी बेंच से भी कोई हिदायत या नसीहत नहीं मिलती थी।

पढ़ें, बेचारे नेताजीः इनके लिए भी डीएम साहब ही हैं!

जब नेता प्रतिपक्ष बने स्पीकर
शुक्रवार को सदन में अजीब नजारा पेश आया। यह हद पार होने जैसी बात भी थी। सत्र का समय नहीं बढ़ता देख नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने खुद ही स्पीकर केकर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सत्र की अवधि बढ़ाए जाने का प्रस्ताव लाकर मत विभाजन करा दिया।


पढ़ें, भारत के गांव में नेपाल के सिम पर ट्रिन-ट्रिन

हुआ यूं कि सरकार अवधि बढ़ाने को तैयार नहीं थी। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं सत्र की अवधि तीन दिन बढ़ाने का प्रस्ताव रखता हूं। जो सदस्य इसके पक्ष में हो हां कहे और जो विपक्ष में हो ना कहे। इस पर विपक्षियों ने तो एकसुर में हां कहा लेकिन शेष किसी सदस्य ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की।

इसे लेकर सत्तापक्ष के सदस्य भड़क गए और नेता प्रतिपक्ष पर स्पीकर के दायित्वों का निर्वहन करने का आरोप लगाने लगे। बड़ी मुश्किल से मामला शांत हुआ।

पढ़ें, बड़ी खबरः चैंपियन ने किया सरेंडर, जमानत भी मिली

सिर मुंडाते ही पड़ गए ओले
नियम कानूनों की बात पर सदन के भीतर जिरह हो रही थी। तभी नेता प्रतिपक्ष की बगल में बैठे डिप्टी स्पीकर अनुसूइयां प्रसाद मैखुरी किताब खोल कर खड़े हो गए और सदन को समझाने लगे।

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि अब सवाल यह है कि पीठ किसे माना जाए। जब स्पीकर है तो डिप्टी स्पीकर की राय क्यों मानी जाएगी।

पढ़ें, यूकेडी (पी) के अजब-गजब नारों का दुबई कनेक्शन

यह कोई ग्राम सभा की बैठक तो है नहीं, कि पत्नी नहीं है तो बैठक में पति आ गया। इतना सुनते ही मैखुरी ने सीट ग्रहण करने में एक मिनट की देरी नहीं की।

भाजपा का पावर गेम
इस बार सुव्यवस्थित सदन में भाजपा का पावर गेम भी देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम निशंक के बीच तल्खी कई बार देखने को मिली।

पढ़ें, तैयार रहिए...बदरीनाथ अब दूर नहीं!

एक बार तो नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने सार्वजनिक रूप से पूछ लिया कि निशंक जी यदि आपकी आज्ञा हो तो मैं अपनी बात पूरी करुं।

इस पर सत्तापक्ष ने मजे लिए और कहा कि सदन के भीतर केवल स्पीकर से आज्ञा ली जाती है। इतना होते ही विपक्ष की स्थिति देखने लायक थी। इससे पहले भी निशंक ने अजय भट्ट को एक मामले में टोका।

निशंक ने कहा अजय भट्ट उनके नेता
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मीडिया के सवालों पर सफाई दी कि उनके और नेता प्रतिपक्ष के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है।

भट्ट नेता प्रतिपक्ष हैं और वे एवं अन्य भाजपा विधायक उनके पीछे हैं। दरअसल, शुक्रवार को सदन में सुबह से ही भट्ट और निशंक में कई मुद्दों पर होड़ नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed