फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Large vehicles are being parked in the parking lot for the car in Kingreg, Mussoorie, Lonvi said from the point of view of security wrong, maybe someone

मसूरी के किंग्रेग में कार के लिए बनी पार्किंग में बङे वाहन किए जा रहे पार्क,लोनिवि ने सुरक्षा की दृष्टि से बताया गलत,हो सकता कोई

Mon, 27 Jun 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Large vehicles are being parked in the parking lot for the car in Kingreg, Mussoorie, Lonvi said from the point of view of security wrong, maybe someone
शहर के किंग्रेग में मल्टी लेवल कार पार्किंग में बड़े वाहनों को खड़ा करने से लोक निर्माण विभाग ने गलत बताते हुए पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर कहा कि किंग्रेग में पार्किंग सिर्फ कार के लिए डिजाइन की गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि किंग्रेग की कार पार्किंग संचालन का कार्य पर्यटन विभाग द्वारा एक ठेकेदार से कराया जा रहा, लेकिन पार्किंग में कारों की जगह टेपों एवं बस खड़े कराए जा रहे, जो सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है। कहा कि पार्किंग सिर्फ कार के लिए बनाई गई, भारी वाहनों बस, टेपों के लिए पार्किंग डिजाइन नहीं है। आरोप लगाया गया कि पार्किंग में बड़े वाहनों का प्रवेश न हो, इसके लिए ओवर हैड बैरियर लगाया गए थे, जिनको ठेकेदार द्वारा हटाकर बड़े वाहनों की पार्किंग कराई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है।
विज्ञापन

पत्र में कहा कि पार्किंग में भारी वाहनों की पार्किंग करने से पार्किंग क्षतिग्रस्त हो सकती है या कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसके लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। कहा कि पार्किंग में डिजाइन क्षमता के अनुसार कारों की पार्किंग के अलावा भारी वाहनों का प्रवेश तत्काल रोका जाए। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने कहा कि ठेकेदार को नोटिस दिया गया। पार्किंग में बस या टेपों खड़ी नहीं की जाएंगी। साथ ही ओवर हैड बैरियर को फिर से लगवाया जाएगा। कहा कि नियम के अनुसार ठेकेदार पार्किंग का संचालन करेगा। वाहनों के लिए रेट लिस्ट को चस्पा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed