फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Large amount of open medicines found on Sahaspur-Sabhawala road

Dehradun News: सहसपुर-सभावाला मार्ग पर भारी मात्रा में मिली खुली दवाइयां

Tue, 01 Apr 2025 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Large amount of open medicines found on Sahaspur-Sabhawala road
- स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
विज्ञापन


- स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज़ एजेंसी

सेलाकुई। सहसपुर-सभावाला मार्ग पर अंबेडकर पार्क के पास भारी मात्रा में खुली दवाईयां मिलीं। स्थानीय लोगों ने पार्क के पास दवा फेंकने पर विरोध जताया। लोगों ने कहा कि किसी फार्मा कंपनी ने एक्सपायर दवाइयां फेंकी हैं। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मंगलवार को सहसपुर-सभावाला मार्ग स्थित अंबेडकर पार्क में कुछ बच्चे खेल रहे थे। लोगों ने पार्क के पास भारी मात्रा में खुली दवाइयां पड़ी देखीं। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। जनाधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव मौ. अमजद इलाही लोगों के साथ पार्क पर पहुंचे। लोगोंं ने कहा दवाओं पर रेपर नहीं है। आरोप लगाया कि आसपास की किसी फार्मा कंपनी ने खुली एक्सपायर दवाओं को पार्क के पास फेंक दिया। कहा कि, कोई मवेशी दवाओंं का सेवन कर ले तो उसकी मौत हो सकती है। कहा कि खुले में पड़ी दवाएं पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक हैं। इनका निस्तारण भी मुश्किल है। स्थानीय लोगों ने फार्मा कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच करवाई जाएगी। प्रदर्शन के दौरान इरशाद, फिरोज अहमद, अली, अमरदीप, भूरी, जब्बार, साजिद अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed