फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lara is a great player

...इसलिए भी धोनी से 'महान' हैं लारा

Fri, 04 Oct 2013 04:37 PM IST
अमर उजाला/राजीव पांडे, हल्द्वानी
अमर उजाला/राजीव पांडे, हल्द्वानी Updated Fri, 04 Oct 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
lara is a great player

कोई भी खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल से ही महान नहीं होता। यह बात किसी भी स्कूल में खेल के मैदान पर उतरने के पहले दिन सिखाई जाती है। उस समाज के प्रति भी खिलाड़ी की जिम्मेदारी है जहां उसके प्रशंसक रहते हैं।

विज्ञापन


क्योंकि प्रशंसक ही वह उपभोक्ता होते हैं जो खिलाड़ियों को हजारों करोड़ों के विज्ञापनों में खेलने लायक बनाता है। इन प्रशंसकों का ध्यान आपदा के तीन महीने बाद भी हमारे सितारे महेंद्र सिंह धोनी को नहीं आया।
विज्ञापन


ब्रायन लारा एक महान खिलाड़ी
ब्रायन लारा सात समुंदर पार से पीड़ितों का दर्द बांटने आ गए। यह गुण ब्रायन लारा को एक महान खिलाड़ी के साथ एक महान व्यक्ति भी बनाता है।

16 जून को केदारनाथ में आई आपदा के बारे में सात हजार करोड़ से अधिक के महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब तक कुछ न बोले हों लेकिन ब्रायन लारा ने इस पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद के लिए चैरिटी मैच
उत्तराखंड में हुई जान माल की हानि उन्होंने वेस्टइंडीज से देख ली और मानवता की मदद के लिए चैरिटी मैच खेलने का निर्णय लिया। जबकि कथित तौर उत्तराखंड के सितारे महेंद्र सिंह धोनी अब तक उत्तराखंड की तरफ मुंह फेरे हुए हैं।


लारा से पहले भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी अपना गोल्डन बैट पीड़ितों की मदद के लिए सौंप चुके हैं। इसके बावजूद हमारे महान कप्तान आपदा पर दो शब्द नहीं बोले। जबकि हमारे प्रदेश के दीवाने इनके एक शतक पर सरकार पर दबाव बना लगते हैं कि इन्हें लाखों का इनाम दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed