फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Laptop charging powerbag Invented By Uttarakhand Kotdwar Two youths Throw Startup

स्टार्टअप: लैपटॉप चार्जिंग की टेंशन से निकला ‘पावर’ आइडिया, उत्तराखंड के युवाओं ने बना दिया खास बैग

Mon, 05 Oct 2026 07:32 PM IST
Alka Tyagi Alka Tyagi
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:32 PM IST
सार

दो युवाओं ने स्टार्टअप शुरू किया और दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर लैपटॉप चार्जिंग बैग को विकसित किया। यह एक बार की चार्जिंग में लगभग दो बार लैपटॉप और चार बार मोबाइल को पूरी तरह चार्ज कर सकता है।

विज्ञापन
Laptop charging powerbag Invented By Uttarakhand Kotdwar Two youths Throw Startup
पावरबैग बनाने वाले ध्रुव अग्रवाल और श्रुति गुप्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुश्किलों से घबराने की बजाय उनका समाधान निकालना ही असली हुनर है। कोटद्वार के दो युवा जब कॉलेज प्रोजेक्ट के दौरान लैपटॉप चार्जिंग की समस्या से जूझे तो उन्होंने ऐसी राह निकाली, जिसने उनके विचार को स्टार्टअप में बदल दिया। दोनों ने मिलकर स्मार्ट चार्जिंग लैपटॉप बैग (पावरबैग) तैयार किया, जो यात्रा के दौरान लैपटॉप और मोबाइल चार्ज करने की सुपरफास्ट सुविधा देता है।

विज्ञापन


प्राणवीर सिंह प्रौद्योगिकी संस्थान (पीएसआईटी) कानपुर में बीटेक कंप्यूटर साइंस (एआई) के चौथे वर्ष की छात्रा श्रुति गुप्ता और पीएसआईटी कानपुर से ही बीबीए पूरा करने वाले ध्रुव अग्रवाल ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर एडास पावर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत इस चार्जिंग बैग को विकसित किया। ध्रुव ने बताया कि जब वह बीबीए के दूसरे वर्ष में थे, तब कॉलेज प्रोजेक्ट के दौरान काम करने की जगह पर पावर प्वाइंट नहीं होने से लैपटॉप चार्जिंग की समस्या के कारण उनका प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हो पा रहा था। तब उन्हें लगा कि मोबाइल तो पावरबैंक से आसानी से चार्ज होता है, लेकिन लैपटॉप को चार्ज करने के लिए कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन


इसी समस्या से ऐसा इनोवेशन करने का विचार आया, जो यात्रा के दौरान लैपटॉप और मोबाइल को चार्ज करने में मदद कर सके। इसे तैयार करने में करीब नौ महीने का समय लगा और करीब ढाई लाख रुपये खर्च हुए। इसी विचार पर काम करते हुए उन्होंने पावरबैग विकसित किया। जल्द ही यह बाजार में भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: सीएम ने आयुष व ईएसआई के 332 नव नियुक्त कर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा-समर्पण के साथ काम करें

Laptop charging powerbag Invented By Uttarakhand Kotdwar Two youths Throw Startup

पावरबैग की खासियत

पावरबैग में 25,000 एमएएच की एकीकृत बैटरी दी गई है। धुव्र का दावा है कि यह एक बार की चार्जिंग में लगभग दो बार लैपटॉप और चार बार मोबाइल को पूरी तरह चार्ज कर सकता है। बैग हर तरह के डिवाइस के साथ आसानी से काम करता है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिली सराहना

हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 में पावरबैग को पांच दिनों तक प्रदर्शित किया गया। मेले के दौरान बैग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की ओर से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। प्रदर्शनी के दौरान यूपी सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार और पेटीएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed