{"_id":"575fe4934f1c1b784d11b72b","slug":"lansdowne-girl-in-india-kids-fashion-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इंडिया किड्स फैशन शो’ के रैंप पर उतरेगी लैंसडौन की आत्मिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इंडिया किड्स फैशन शो’ के रैंप पर उतरेगी लैंसडौन की आत्मिका
कुलदीप खंडेलवाल / अमर उजाला, लैंसडौन
Updated Tue, 14 Jun 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
india kids fashion show
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन की सात वर्ष की नन्ही परी आत्मिका खरोला गुड़गांव के एंबियंस मॉल में 17 जून से 18 जून तक चलने वाले फैशन इवेंट आयोजन ‘इंडिया किड्स फैशन शो’ में अपने हुनर का जलवा बिखेरेगी।
विज्ञापन
इसमें देश के कई नामी ब्रांड और डिजाइनर्स शिरकत कर रहे हैं। आत्मिका कांवेंट स्कूल लैंसडौन में कक्षा दो की छात्रा है। इंडिया किड्स फैशन वीक की अपने पांचवें संस्करण के साथ भारत में वापसी हुई है। मई माह में दिल्ली में आयोजित ऑडिशन में आत्मिका के बेहतर प्रदर्शन के कारण उसका चयन हुआ हैं।
विज्ञापन
मां रूचि खरोला और पिता बलबीर सिंह की होनहार बेटी आत्मिका गुड़गांव में आयोजित फैशन इवेंट के तहत उनकी बेटी सुपसिद्ध डिजायनर्स और ब्रांड ‘राग’ के परिधानों के साथ रैंप पर उतरेगी। रैंप पर उतरने से पहले 16 जून को रिहर्सल होगी। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को फैशन की दुनिया में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन