फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lanka dahan in dehradun.

दशहरे की शाम खत्म होगा ‘रावण राज’

Fri, 03 Oct 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Oct 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
lanka dahan in dehradun.

राजधानी देहरादून में दशहरे के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कहीं रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद के अद्भुत पुतले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं तो कहीं तीन मंजिला लंका और साथ खड़ा राक्षस।

विज्ञापन


गुरुवार देर शाम तक पुतलों को खड़ा करने का काम चलता रहा। इसके लिए कई जगह क्रेन की भी मदद ली गई। शुक्रवार को शाम चार बजे से सभी जगह चहल-पहल शुरू हो जाएगी। हर साल की तरह सबसे बड़ा कार्यक्रम परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।
विज्ञापन


कालिका माता मार्ग से शुरू होकर शोभायात्रा परेड ग्राउंड पहुंचेगी और फिर यहां रावण दहन होगा। यहां मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि होंगे और अध्यक्षता विधायक हरबंस कपूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण दहन का समय
परेड ग्राउंड
लंका दहन - शाम 5 बजे
रावण दहन - शाम 6:05 बजे

पटेलनगर, रामलीला ग्राउंड

रावण दहन- शाम 7.30 बजे

क्लेमनटाउन (मछली तालाब के पास)
रावण दहन- शाम 6:30 बजे

झंडा बाजार
लंका दहन- शाम 6 बजे

इंदिरानगर, डब्लूएचओ ग्राउंड
रावण दहन- शाम 6:30 बजे

प्रेमनगर, दशहरा ग्राउंड
रावण दहन- 6:05 बजे

हिंदू नेशनल स्कूल, लक्ष्मण चौक
रावण दहन- शाम 6:30 बजे
इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

दशहरे पर रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध
दशहरे के मद्देनजर राजधानी में कड़ी सुरक्षा रहेगी। परेड ग्राउंड सहित अन्य जगहों पर चेकिंग की व्यवस्था की गई है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि परेड ग्राउंड की तरफ जाने वाला यातायात दोपहर 12 बजे से लेकर देर शाम तक प्रतिबंधित रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि डायवर्ट रूट का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed