{"_id":"6a8a1311e17560a326083b54","slug":"landslides-have-closed-four-motorways-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1048631-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भूस्खलन से जौनसार-बावर व विकासनगर में चार मोटर मार्ग बंद, आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भूस्खलन से जौनसार-बावर व विकासनगर में चार मोटर मार्ग बंद, आवाजाही ठप
Sun, 23 Aug 2026 02:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का सिलसिला जारी है। पत्थर और भारी मलबा गिरने से जौनसार-बावर क्षेत्र में तीन और विकासनगर क्षेत्र में एक मोटर मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़कों के बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनुज भारद्वाज ने बताया कि बरसात के मद्देनजर पहाड़ों से पत्थर व मलबा गिरने वाले सभी संवेदनशील स्थानों पर विभागीय स्तर से निरंतर निगरानी की जा रही है। मार्ग बंद होते ही तत्काल मलबा हटाने का कार्य शुरू करने के लिए कई अहम स्थानों पर जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि बंद पड़े सभी मोटर मार्गों से मलबा हटाकर रात तक उन्हें आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।इन चार मार्गों पर फंसी हैं गाड़ियां : पहाड़ी से मलबा आने के कारण पीएमजीएसवाई (कालसी) के तहत आने वाले लाखामंडल-नाडा मोटर मार्ग, कंठग-सोलंग से झिटाड मोटर मार्ग और कोठा-बैंड से सैंज चंदेऊ मोटर मार्ग पर यातायात बंद है। इसके अलावा, लोनिवि के अंतर्गत लांघा-मटोगी-मद्रसू मोटर मार्ग पर भी मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई है। विभाग की ओर से मार्गों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। जल्द ही मार्गों को खोल दिया जाएगा। जिसके बाद वाहन चालक सुगमता से अपने गंतव्य को निकल सकेंगे। बारिश के बाद स्थायी समाधान का भी कार्य होगा।
विज्ञापन