फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landslide on Hemkund Sahib road car and scooty damaged Uttarakhand weather News Updates

Uttarakhand: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, चपेट में आने से एक महिला हुई घायल

Mon, 29 Jul 2024 10:37 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 Jul 2024 10:37 AM IST
सार

पुलना में अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इससे मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। घास लेकर आ रहीं पुलना की रजनी देवी भी मलबे की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन
Landslide on Hemkund Sahib road car and scooty damaged Uttarakhand weather News Updates
हेमकुंड साहिब में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पुलना में पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से जहां एक महिला घायल हो गई, वहीं बोल्डर गिरने से एक कार व स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। भूस्खलन से जिला पंचायत के टिन शेड को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

गोविंदघाट क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं होने लगी हैं। पुलना में अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इससे मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। घास लेकर आ रहीं पुलना की रजनी देवी भी मलबे की चपेट में आ गईं। उनके पैर में पत्थर लगने से चोटें आई हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Paris Olympics 2024:  उत्तराखंड के गोल्डन बॉय से सीखे मनु ने निशानेबाजी के गुर, मेहनत के पीछे ऐसी है पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदघाट थानाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया, सड़क पर आए बोल्डर और मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू करवा दी गई है। उन्होंने हेमकुंड जा रहे श्रद्धालुओं और फूलों की घाटी जा रहे पर्यटकों को भारी बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर शरण लेने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed