{"_id":"574f15e84f1c1b6a79108bd9","slug":"landhaura-conflict-cm-rawat-says-to-hard-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंढौरा बवाल पर बोले सीएम, कोई दोषी बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंढौरा बवाल पर बोले सीएम, कोई दोषी बख्शा नहीं जाएगा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लंढौरा में सांप्रदायिक तनाव को लेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि लंढौरा प्रकरण के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शांतिकुंज में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री हरीश रावत पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लंढौरा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
राजनीति चमकाने वाले से बचने की सलाह
कुछ लोग पागलपन के चलते अपनी राजनीति चमकाने के लिए दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करते हैं ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने लोगों से शांति की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समझदार जनता ने तब भी धैर्य नहीं खोया था जब पूरा पश्चिमी उत्तरप्रदेश जल रहा था, तब भी यहां से शांति और सद्भाव का ही संदेश दिया था अब भी लोगों को शांति बनाए रखने की जरूरत है।
उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी को हालात पर नजर रखने और नियंत्रण पाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। अपनी ही पार्टी के विधायकों द्वारा सरकार पर दबाव बनाने और राज्य का विकास प्रभावित होने के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा कभी-कभी होता है। समय आने पर सब ठीक हो जाएगा।