फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   land standards in logistics policy will be similar to Himalayan states Uttarakhand news in hindi

logistics policy: हिमालयी राज्यों के समान होंगे लॉजिस्टिक नीति में जमीन के मानक, जल्द देगी सरकार मंजूरी

Mon, 12 Dec 2022 12:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Dec 2022 12:17 PM IST
सार

वित्त और न्याय विभाग की अनुमति के बाद अक्तूबर में नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया। इस पर चर्चा के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जमीन के मानक कम करने की बात सामने आई थी। नीति में वेयर हाउस, लॉजिस्टिक हब, पार्किंग, टर्मिनल बनाने के लिए पांच हजार वर्ग फीट जमीन की अनिवार्यता रखी गई थी।

विज्ञापन
land standards in logistics policy will be similar to  Himalayan states Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड की लॉजिस्टिक नीति में बुनियादी सुविधाएं स्थापित करने के लिए जमीन के मानक हिमालयी राज्यों के समान होंगे। अभी तक पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जमीन के मानक कम करने के पेच से नीति लटकी हुई है। हिमाचल समेत अन्य राज्यों की नीति का अध्ययन करने के बाद उत्तराखंड की नीति में जमीन के मानक चार हजार वर्ग फीट करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सरकार नीति को मंजूरी दे सकती है। 

विज्ञापन


निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार लॉजिस्टिक नीति बनाई गई। वित्त और न्याय विभाग की अनुमति के बाद अक्तूबर में नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया। इस पर चर्चा के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जमीन के मानक कम करने की बात सामने आई थी। नीति में वेयर हाउस, लॉजिस्टिक हब, पार्किंग, टर्मिनल बनाने के लिए पांच हजार वर्ग फीट जमीन की अनिवार्यता रखी गई थी। कैबिनेट में अन्य राज्यों की नीति का अध्ययन कर मुख्यमंत्री को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश समेत अन्य हिमालयी राज्यों की नीति का अध्ययन करने के बाद अब नीति में लॉजिस्टिक अवस्थापना विकास के लिए कम से कम चार हजार वर्ग फीट जमीन के मानक तय किए जा रहे हैं। जल्द ही सरकार नीति को मंजूरी दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  ठंड ने अपने तेवर दिखाने किए शुरू,  दून में 7.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, पढ़ें ये अपडेट

हिमाचल समेत अन्य राज्यों की नीति का अध्ययन करने के बाद नीति का प्रस्ताव दोबारा से वित्त व न्याय विभाग को परीक्षण के लिए भेजा गया है। उत्तराखंड और दूसरे राज्यों की लॉजिस्टिक नीति में जमीन के मानकों में बड़ा अंतर नहीं है। सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही नीति को लागू किया जाएगा। -डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed