{"_id":"5912f6594f1c1b1157851f59","slug":"land-slide-in-kedarnath-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ मार्ग पर आया मलबा, घंटे भर यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ मार्ग पर आया मलबा, घंटे भर यातायात प्रभावित
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 May 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
landslide
- फोटो : amarujala
भले ही प्रदेश सरकार चार धाम यात्रा को लेकर तमाम तरह के दावे कर रही हो लेकिन पहली बरसात ने ही सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है। हालत ये है कि यात्रा मार्ग पर यात्रियों को जाम और मलबे के चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं जान का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
इसी क्रम में बुधवार 10 मई को घनसाली-केदारनाथ मार्ग पर मलबा आ जाने से यात्रियों को घंटों जाम झेलना पड़ा। मलबा आने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने में एक घंटे तक का वक्त लगा।
विज्ञापन
इस दौरान यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ देर बाद मार्ग यात्रियों के लिए खोल दिया गया।