{"_id":"5e2218018ebc3e4b3c5d99d6","slug":"lalpul-tirahe-and-poles-will-shift-from-road-dehradun-news-drn3331200118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुल तिराहे व रोड से शिफ्ट होंगे बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुल तिराहे व रोड से शिफ्ट होंगे बिजली के खंभे
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी को लेकर पटेल नगर में नाले का निरीक्षण करते जिलाधिकारी सी रविशंकर ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। यातायात व्यवस्था में बाधक बने बिजली के खंभों को लालपुल तिराहे से हटाया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और यूपीसीएल से एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव मांगे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द लेफ्ट टर्न व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए।
पटेलनगर इंडस्ट्रीयल एरिया में सबसे पहले उन्होंने तिराहे की व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने कारगी चौक तक पूरी रोड पर बिजली के खंभों की स्थिति को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने इन्हें हटाने के लिए एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। जिलाधिकारी ने इस क्षेत्र में अवैध दुकानों और अनाधिकृत गतिविधियों पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही वेंडिंग जोन के निर्धारण करने को संबंधित विभाग, स्टेक होल्डर्स की सिफारिश को शामिल करने को कहा। बाहरी व आंतरिक सड़क के स्पीड ब्रेकर के संबंध में पुलिस, लोनिवि और परिवहन विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुझे काम चाहिए
इंस्डस्ट्रीयल एरिया पटेलनगर में सफाई व्यवस्था की लचर हालत देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। मौजूद नगर निगम के अधिकारी जब सफाई देने लगे तो उन्होंने कहा कि मुझे बहस नहीं सुननी काम चाहिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश। डीएम ने पटेलनगर इंडस्ट्रीयल एरिया में 15 दिन के भीतर स्मार्ट डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने डंप किए जा रहे कूड़े के लिए जगह चयनित करने को भी कहा है। इसके साथ ही नगर निगम को जल्द से जल्द हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए।