फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   lakshya sen will participate in Super-750 Denmark Open competition

13 से 18 अक्तूबर तक होगी सुपर-750 डेनमार्क ओपन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे लक्ष्य

Sat, 10 Oct 2020 07:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Oct 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
lakshya sen will participate in Super-750 Denmark Open competition
लक्ष्य सेन - फोटो : File Photo

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन डेनमार्क में 13 से 18 अक्तूबर तक होने जा रही सुपर-750 डेनमार्क ओपन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वह टीम के साथ डेनमार्क के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पिता कोच डीके सेन भी कोच के रूप में टीम के साथ गए हैं।

विज्ञापन


उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के बाद भी लक्ष्य कई प्रशिक्षण और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। यूनियन गवर्नमेंट और साई की ओर से मिशन ओलंपिक सेल के अंतर्गत लक्ष्य के लिए डेनमार्क ओपन के बाद यूरोप में ही एक माह का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


डेनमार्क ओपन के बाद दस दिन तक वह पीटर गेड की अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके बाद वह डेनमार्क की नेशनल टीम के साथ 25 अक्तूबर तक अभ्यास करेंगे। बीएस मनकोटी ने बताया कि 27 अक्तूबर से एक नवंबर तक लक्ष्य जर्मनी में सारलोरलक्स ओपन में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य पिछले साल हुई सारलोरलक्स ओपन में विजेता भी रह चुके हैं। वहीं फ्रांस नेशनल बैडमिंटन संघ ने भी लक्ष्य को अपने नेशनल सेंटर में ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया है। इस बीच, लक्ष्य अपने डेनिश क्लब आर्हश के लिए भी कुछ मैच खेलेंगे। वह सात नवंबर तक यूरोप में ही रहेंगे।


उनके पिता कोच डीके सेन पूरे समय उनके साथ ही रहेंगे। मनकोटी ने बताया कि कोविड के कारण लंबे समय से वह प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब इस प्रतियोगिता के लिए वह काफी उत्साहित हैं। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत कई लोगों ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed