फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lakshya Sen can lead Uttarakhand team will be flag bearer of state association National Sports National Games

38th National Games: लक्ष्य सेन कर सकते हैं उत्तराखंड टीम की अगुवाई, राज्य संघ के ध्वज वाहक रहेंगे

Sat, 04 Jan 2025 11:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Jan 2025 11:34 AM IST
सार

लक्ष्य सेन का प्रदर्शन ओलंपिक में उत्कृष्ट रहा। इसके साथ ही हाल में उन्होंने चीन में कांस्य पदक भी हासिल किया। इसलिए उन्हें राज्य खेल संघ के ध्वज की अगुवाई सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन
Lakshya Sen can lead Uttarakhand team will be flag bearer of state association National Sports National Games
लक्ष्य सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड टीम की अगुवाई ओलंपियन लक्ष्य सेन कर सकते हैं। खेल निदेशालय ने अभी तक नाम तय नहीं किया है, सेन समेत उन सभी खिलाड़ियों के नाम पर विचार किया जा रहा है, जिन्होंने ओलंपिक में राज्य की ओर से प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


सेन का प्रदर्शन ओलंपिक में उत्कृष्ट रहा और हाल में चीन में कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि भी हासिल की, इसलिए उन्हें राज्य खेल संघ के ध्वज की अगुवाई सौंपी जा सकती है। उद्घाटन समारोह में राज्य के सभी खिलाड़ी उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित रहेंगे। इस पर भी उत्तराखंड ओलंपिक संघ विचार कर रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आगाज पर भव्य समारोह होगा, जिसमें राज्य के ओलंपियन खिलाड़ी ध्वज वाहक हो सकते हैं, हालांकि उनके नामों पर विचार जारी है, सभी की सहमति से जिस खिलाड़ी का नाम सामने आएगा, उन्हें राज्य ध्वज की अगुवाई सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य  के लिए सौगात राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी...तैयार होगा ढांचा, रुकेगा खिलाड़ियों का पलायन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को वेश-भूषा निश्चित तौर पर राज्य की परंपरा का प्रतिनिधित्व करेगी। वह प्रतीक चिन्ह के तौर पर लॉन्च हो चुकी जर्सी से भी सुसज्जित होंगे। इस पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed