फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lakshya sain become worlds number one player

दुनिया का नंबर वन खिलाड़ी बना उत्तराखंड का ये लाल

Fri, 03 Feb 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Feb 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
 lakshya sain become worlds number one player
lakshya sen

विश्व बैडमिंटन फेडरेशन की ओर से जारी रैंकिंग में अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन को बैडमिंटन जूनियर में नंबर वन की रैंकिंग प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


लक्ष्य सेन अभी तक अपने कैरियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके हैं।

विश्व बैडमिंटन फेडरेशन ने बृहस्पतिवार को रैंकिंग जारी की। जिसमें लक्ष्य सेन 16903 अंकों के साथ प्रथम, 16091 अंक के साथ ताईपे के चयाहुवाली दूसरे और 13400 अंक के साथ थाईलैंड के पचरौपौल तीसरा स्थान पर हैं।

विज्ञापन

रहे हैं अंडर-17 एवं 19 में नेशनल चैंपियन

 lakshya sain become worlds number one player
बैड‌मिंटन - फोटो : file

बैडमिंटन संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार, आईजी संजय गुंज्याल, मधु खाती, सचिव बीएस मनकोटी, उपाध्यक्ष पुनीता नागलिया, राकेश डोभाल ने खुशी जाहिर करते हुए सेन को शुभकामनाएं दी।

लक्ष्य सेन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता को दिया। अल्मोड़ा के बोरारी घाटी के ग्राम सरस्यारा के शटलर लक्ष्य सेन पुत्र धीरेन्द्र कुमार सेन लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

सेन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्विश ओपन जूनियर चैंपियनशिप, विम्बलडन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, एशियन सब जूनियर तथा जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक मिला है। इसके साथ ही सेन राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-17 एवं 19 में नेशनल चैंपियन रहे हैं। इसके अलावा कई और चैंपियनशिप में इनके नाम स्वर्ण सहित अन्य पदक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed