फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lakshmi, Aarti, Manju and Monica's magic worked in boxing

Dehradun News: मुक्केबाजी में लक्ष्मी, आरती, मंजू और मोनिका का चला जादू

Sun, 30 Mar 2025 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi, Aarti, Manju and Monica's magic worked in boxing
Iबॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेले गए महिला-पुरुष वर्ग के विभिन्न मुकाबले
विज्ञापन

I
Iअखिल भारतीय शहीद लेफ्टिनेंट गौतम बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला-पुरुष वर्ग के विभिन्न मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग के मैच में लक्ष्मी, आरती, मंजू और मोनिका का जादू चला।I
I48 किलो भार वर्ग में डीजीएआर की लक्ष्मी ने उत्तराखंड की मधुलिका को, जीबीएस-बी की मुक्केबाज आरती ने जीबीएस-ए की सुधमा को, 57 किलो भार वर्ग में सीआईएफ की कमलजीत कौर को डीजीएआर की मंजू ने और 70 किलो भार वर्ग में बीएचएएल यूनिट की मोनिका ने उत्तराखंड की निधी को पराजित किया। गोर्खा मिलिट्री इंटर कॉलेज, गढ़ी कैंट में आयोजित टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में 50 किलो भार वर्ग में सेक्टर-9 यूनिट का प्रतिनिधित्व कर रहे भीम बी मोती ने जीबीसी-बी यूनिट के खिलाड़ी हिमांशु धामी को परास्त किया।I
विज्ञापन

I50-55 किलोभार वर्ग में आशीष मधुसानिया, 55-60 किलोभार वर्ग में नवराज चौहान, टीएच लक्षमणी, अंकित और राजेश गिरि गोस्वामी ने अपनी बाउट जीती। 60-65 किलो भार वर्ग में रोहित सिंह, कविंद्र सिंह बिष्ट, अक्षय कुमार व अजय कुमार ने अपने मुकाबले जीते। जबकि, 65-70 किलोभार वर्ग में प्रीत मलिक, राघल, नीरज व अंकित ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर बाउट अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iप्रतियोगिता में विभिन्न सैन्य बलों एवं अर्धसैनिक बलों समेत खेल यूनिटों के लगभग 50 मुकाबलों में पुरुष व महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर कमल रजवार, रोशन धस्मानाजी, अजय जोश, कर्नल आरएस क्षेत्री आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed