फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Laid in craft word shop, goods worth lakhs ashes

कारगी चौक पर क्राफ्ट वर्ड शॉप में लगी लगी, लाखों का सामान जलकर राख

Thu, 23 Sep 2021 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Laid in craft word shop, goods worth lakhs ashes
कारगी चौक के समीप एक दुकान में लगी आग। संवाद - फोटो : DEHRADUN
कारगी चौक पर स्थित क्राफ्ट वर्ड शॉप में बुधवार रात भयंकर आग लग गई। फायर ब्रिगेड के वाहनों के पहुंचने तक दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड के दो वाहनों से बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन

कारगी चौक पर क्राफ्ट वर्ड के नाम से बाइक के स्पेयर पार्ट की दुकान है। बुधवार रात करीब नौ बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। जिससे सड़क पर चल रहे लोगों के साथ ही आसपास के मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों का तांता लग गया। इससे वहां पर जाम लग गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर तत्काल पटेलनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आगे से दुकान में रखा बाइक स्पेयर का लाखों का माल जलकर राख हो गया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अन्य कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed