फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lahori Express train canceled for third day

लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन लगातार तीसरे दिन भी निरस्त

Tue, 24 Aug 2021 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Lahori Express train canceled for third day
कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के चलते देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस को लगातार तीसरे दिन भी ऐन मौके पर रद्द कर दिया गया। रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे मुख्यालय की ओर से ट्रेन को रद्द किए जाने की सूचना ट्रेन रवाना होने से सिर्फ चार घंटे पहले दी गई।
विज्ञापन

समय पर सूचना नहीं मिलने से स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी ट्रेन को संचालित किए जाने की तैयारियों में दिनभर जुटे रहे। इतना ही नहीं ट्रेन संचालित करने को लेकर गार्ड और ड्राइवरों की ड्यूटी भी लगा दी गई। ट्रेन रवाना होने से चार घंटा पहले रद्द की सूचना मिलने के बाद यात्रियों की भी मुसीबतें बढ़ गईं। आरक्षण कराने वाले यात्रियों को उम्मीद थी कि सोमवार को ट्रेन संचालित की जाएगी, लेकिन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन के निरस्त होने की सूचना मिली। ऐसे में यात्रियों को आरक्षण निरस्त कराकर घरों को लौटना पड़ा। आरक्षण निरस्त कराने को लेकर आरक्षण केंद्र पर यात्रियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

बता दें कि यह लगातार तीसरा दिन है, जब ट्रेन को ऐन मौके पर निरस्त किया गया है। रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों का कहना है कि जब किसानों का आंदोलन लगातार चल रहा है तो रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे को ट्रेन को कुछ लंबे समय के लिए रद्द कर देना चाहिए। ताकि, यात्रियों में असमंजस की स्थिति न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed