फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lady police constable recruitment in uttarakhand police.

खुशखबरी, उत्तराखंड पुलिस में जल्द होगी महिलाओं की भर्ती

Fri, 29 Jan 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jan 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
lady police constable recruitment in uttarakhand police.

पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2014 में राज्य स्थापना दिवस पर की गई घोषणा अब जाकर पूरी हुई।

विज्ञापन


कार्मिक, वित्त व गृह विभाग के बीच झूल रही फाइल पर शासन ने बृहस्पतिवार को 1000 महिला कांस्टेबल व 150 महिला दरोगाओं की भर्ती को मंजूरी दे दी है। भर्ती का शासनादेश जारी कर दिया गया है और पीएचक्यू को तत्काल प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने करीब सवा साल पहले राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की घोषणा करते हुए विशेष महिला भर्ती करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 माह का लग गया वक्त

lady police constable recruitment in uttarakhand police.

पीएचक्यू से प्रस्ताव तैयार कर भेजने और शासन की मंजूरी के बीच 15 महीने गुजर गए। शासनादेश के मुताबिक राज्य पुलिस में एक हजार महिला कांस्टेबल व डेढ़ सौ महिला दरोगाओं की विशेष भर्ती होगी।

पीएचक्यू को मंजूरी का आदेश भेज दिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा पद सृजित किए जाने की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने अड़ंगा लगा दिया था।

गृह सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के बाद राज्य के हर थाने में न्यूनतम एक महिला दरोगा व दो महिला कांस्टेबल का मानक पूरा हो जाएगा। गृह सचिव ने बताया कि जल्द ही भर्ती अभियान शुरू किया जाएगा और पीएचक्यू से कहा है कि भर्ती का विज्ञापन जल्द प्रकाशित करे। इसके लिए कई बार मुख्यमंत्री खुद भी कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed