फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ladenge Corona Se : this corona yodha provided remdesivir to the seriously infected

#LadengeCoronaSe : इनके लिए मानव धर्म है सबसे पहले, गंभीर संक्रमितों को मुहैया कराए जीवनरक्षक इंजेक्शन

Fri, 23 Apr 2021 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Apr 2021 01:00 AM IST
सार

हरिद्वार ड्रग हाउस के संचालक अमित गर्ग ने 16 गंभीर संक्रमितों को रेमडेसिविर इंजेक्शन छूट के साथ मुहैया कराकर मिसाल कायम की है।

विज्ञापन
Ladenge Corona Se : this corona yodha provided remdesivir to the seriously infected
रेमडेसिविर इंजेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबरें आ रही हैं। तीन से चार हजार रुपये के इंजेक्शन के लिए जरूरतमंदों से 20 हजार तक वसूले जा रहे हैं। ऐसे में हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हरिद्वार ड्रग हाउस के संचालक अमित गर्ग ने 16 गंभीर संक्रमितों को रेमडेसिविर इंजेक्शन छूट के साथ मुहैया कराकर मिसाल कायम की है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 3998 संक्रमित, 19 की मौत, एक्टिव केस 26 हजार पार
विज्ञापन


हरिद्वार में इस समय गंभीर संक्रमितों के तीमारदारों को रेमडेसिविर के इंजेक्शन की एक वायल तक नहीं मिल पा रही है। अधिकांश मेडिकल स्टोरों और थोक स्टोरों के पास इंजेक्शन का टोटा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : बढ़ते हुए संक्रमण के मद्देनजर राज्य में तीन दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

वहीं, हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन ने संकट के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद कर नजीर पेश की है। कनखल के कुम्हारगढ़ा के पार्षद प्रशांत सैनी ने बताया चार गंभीर संक्रमितों के परिजनों ने उनसे रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए संपर्क किया।

33 फीसदी छूट के साथ 2450 रुपये में मुहैया कराई

सभी की हालत बेहद खराब थी। कहीं से उन्हें इंजेक्शन नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार ड्रग हाउस के संचालक अमित गर्ग से संपर्क किया। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए इंजेक्शन उपलब्ध कराए।

इससे चारों संक्रमितों की जान बच पाई। इंजेक्शन का प्रिंट रेट 3940 रुपये प्रति वॉयल था, लेकिन उन्होंने 33 फीसदी छूट के साथ 2450 रुपये में मुहैया कराई।

महामारी के वक्त में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े सभी लोगों को अपने नैतिक कर्तव्य को समझने की जरूरत है। इस समय मुनाफे से ज्यादा किसी व्यक्ति का जीवन कीमती है। ऐसे में सभी को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं 16 लोगों की जान बचा पाया।
-अमित गर्ग, अध्यक्ष, हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed